फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराज सुहेलदेव के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव की जयंती धूम धाम से मनाई गई। शहीद स्मारक पर सुुहेलदेव की याद में पुष्पांजलि अर्पित की गई। धानापुर के गुरेहूं में महाराजा सुुहेलदेव की प्रतिमा पर सीडीओ ने माल्यार्पण किया। वहीं अन्य ब्लाकों में महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी में उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

चकिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक शारदा प्रसाद और विशिष्ट अतिथि डीएम संजीव कुमार सिंह ने मां सरस्वती और सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का शौर्य व पराक्रम वर्तमान पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। इस मौके पर एसपी अमित कुमार, एसडीएम अजय कुमार मिश्रा, सीओ प्रीति त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ सरिता सिंह रहमतुल्ला खान रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकास खंड परिसर में बीडीओ धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान बीईओ प्रकाशचंद्र यादव, अनुग्रह नारायण सिंह, जितेंद्र कुमार, परमेश्वरी प्रसाद, विरेंद्र चौहान, अनिल सिंह, राज कुमार, राम दुलार रहे।
सैयदराजा। कस्बा स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मां सरस्वती और सुहेलदेव महाराज के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। नेशनल इंटर कालेज की छात्राओं स्कूल से प्रभात फेरी निकालकर शहीद स्मारक पर पहुंचकर सुहेलदेव महाराज की वीरता और देशभक्ति पर प्रकाट डाला। इस मौके पर एडीएम अतुल कुमार, सदर एसडीएम विजय नारायण सिंह, प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत, ईओ धीरज कुमार सिंह, मंगला सिंह, डॉ. समर बहादुर सिंह, रविंद्र जायसवाल, संतोष सिंह, रोशन लाल अग्रहरि, सुशील शर्मा, राजेश्वर तिवारी रहे।
विज्ञापन

पड़ाव संवाददाता के अनुसार बहादुरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में बीईओ सुरेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शहीद अवधेश के आवास तक बच्चों व संकुल के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं ने रैली निकाली। इस मौके पर अजय सिंह, शिवधनी सिंह यादव, नेयाज अहमद, अरविंद मौर्य, हरेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापिका राधारानी केसरी रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के गुरेहूं में स्थापित महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। साथ ही कस्बा स्थित शहीद स्मारक स्थल व थाना परिसर में स्थित शहीद स्तंभ पर सीडीओ अजितेंद्र नारायण और एसडीएम सकलडीहा प्रदीप कुमार नें महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान विकास राय, बीड़ीओ सुशील मिश्रा, मुन्ना राय, मेवा राय, सिया राय, गामा राय, हरीनाथ राय, भोजू राय रहे। संचालन दीपक राय ने किया।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- धनंजय
बाइट- 3100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें