पीडीडीयू नगर। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को नगर के कालीमहाल चौराहा पर हाथों में सिलिंडर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एक्साइज ड्यूटी और वैट की दरों को कम कर महंगाई से राहत दिलाने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासन काल में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पेट्रोल डीजल के दाम आज तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। इसका सीधा असर किसान, आम जनता पर पड़ रहा है। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। यही हाल रसोई गैस का भी है। कीमतें बढ़ने से आम लोगों को जीवन मुश्किल हो रहा है। इस मौक़े पर रामजी गुप्ता, बृजेश गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, नेहाल अख्तर बाबू, कमरुल बारी, दशरथ चौहान, तारिक अब्बास, ट्रिजा एलियट, दुर्गा जायसवाल, मोहन गुप्ता, इश्तियाक, मोनु गुप्ता, रसूल, सेराजुल शेख़, किरण रहे।