फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के कारोबार का विरोध  

Wed, 18 May 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
शराब के कारोबार का ‌व‌िरोध करती म‌ह‌िलाएं
विज्ञापन
क्षेत्र के बरहुली गांव की महिलाओं ने मंगलवार को गांव में चल रहे कच्ची शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर बिलारीडीह स्थित तहसील गेट पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओँ ने अपनी मांग के समर्थन में जमकर नारे लगाए। वहीं तहसील दिवस पर एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कच्ची शराब के धंधे पर रोक लगाने की मांग की। 
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शित कर रही महिलाओं का कहना रहा कि अवैध कच्ची शराब के कारोबार से गांव में हर वक्त शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। शराबी गांव की महिलाओँ के साथ अभद्रता करते हैं। इससे महिलाओं और किशोरियों को काफी परेशानी हो रही है। इसके चलते दिन में भी महिलाओँ का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। शराब की भट्ठियों पर अड्डा जमाए शराबी महिलाओँ पर अश्लील टिप्पणियां करते हैं। वहीं गांव के बच्चों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। बच्चों और किशोरों में भी धीरे-धीरे शराब की लत बढ़ती जा रही है। महिलाओं ने तहसील दिवस पर उपजिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह को प्रार्थना पत्र देकर गांव में कच्ची शराब के धंधे पर रोक लगाने की मांग की। चेताया कि यदि शीघ्र इस दिशा में कार्रवाई नहीं की गई तो तहसील मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। इस दौरान प्रमिला, शांति, भुवनेश्वरी, शीला, विमला, प्रभावती, कबूतरा, महारानी, सोनी, रीता आदि रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें