अवधूत भगवान राम हाल्ट रेलवे स्टेशन के नीचे पुलिया कम चौड़ी होने की वजह से आए दिन वाहन उसमें फंस जाते हैं और जाम लग जाता है। इसको देखते हुए अब पुलिया चौड़ीकरण की मांग उठने लगी है। मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। पहले दिन सौ से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए। पड़ाव-रामनगर मार्ग के समीप ही सड़क के ऊपर से रेलवे लाइन गुजरी है।पुलिया की ऊंचाई कम होने और संकरा रास्ता होने की वजह से अति व्यस्त रोड पर अक्सर ही भारी वाहन फंस जाते हैं। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन रेलमंत्री को भेजा जाएगा। हस्ताक्षर अभियान में तौफीक, संतोष, अनिल, बबलू आदि शामिल रहे।