फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब के अतिक्रमण का विरोध

Fri, 24 Jun 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
प्रदर्शन करते वार्डवासी।
विज्ञापन
नगर के सुभाष नगर वार्ड संख्या 23 में ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप के तालाब पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग करते हुए गुरुवार की सुबह दस बजे वार्डवासियों ने प्रदर्शन किया और नगर पालिका के साथ जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही तालाब को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो वार्ड के लोग नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का घेराव करेंगे। 
विज्ञापन

वार्ड के लोगों ने बताया कि सुभाषनगर के ब्रह्म बाबा मंदिर के पास पांच बीघा का तालाब था। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के ध्यान न दिए जाने के कारण आसपास के लोगों ने तालाब पर कब्जा करना शुरू कर दिया। नतीजा यह हुआ कि वर्तमान में यह तालाब मात्र दो बीघा का रह गया है। एक तरफ तो तालाबों के संरक्षण की बात हो रही है लेकिन सुभाषनगर के तालाब पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रशासन का ध्यान नहीं है। नेतृत्व कर रहे शशिकांत यादव ने बताया कि अतिक्रमण की शिकायत नगर पालिका, तहसील और जिला प्रशासन से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी।  प्रदर्शन करने वालों में योगेन्द्र यादव, कन्हैया, प्रदीप यादव, शिवपाल यादव, फौजदार यादव, माधो यादव, शुभम, सनी, दीना यादव आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें