फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 30 वर्षों से पशु सेवा केंद्र में रिहायशी मकान, पशुओं का इलाज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। धानापुर ब्लॉक के एवती गांव में सरकारी योजना के तहत स्थापित पशु प्रसार सेवा केंद्र का उपयोग मवेशियों के इलाज के बजाय बीते तीन दशकों से एक व्यक्ति के निजी मकान के रूप में किया जा रहा है। पशु प्रसार सेवा केंद्र की जगह पर रहने वाले मनोज नामक व्यक्ति ने स्वयं स्वीकार किया कि वह पिछले 30 वर्षों से इसी भवन में रह रहा है। उसने यह भी बताया कि इसी स्थान से अपनी बेटियों की शादी भी की और यह अब उनका स्थायी ठिकाना बन चुका है। हैरानी की बात यह है कि सरकारी भवन होने के बावजूद यहां कभी किसी पशु या पक्षी का इलाज नहीं हुआ।
विज्ञापन

पशु चिकित्सक बोले–जानकारी नहीं, होगी जांच
मामले में धानापुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि एवती गांव में पशु प्रसार अधिकारी सुरेंद्र यादव की नियुक्ति है। यह जानकारी नहीं है कि वहां केंद्र खुलता है या नहीं। कहा कि अब जब शिकायत मिली है, तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-
पशुपालकों में रोष, सुविधा के अभाव में हो रहा नुकसान
गांव के पशुपालकों का कहना है कि सरकारी सेवा केंद्र होने के बावजूद उन्हें बीमार पशुओं के इलाज के लिए अन्य गांवों या निजी चिकित्सकों के यहां जाना पड़ता है, इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भवन को तत्काल खाली कराकर वहां नियमित पशु चिकित्सकीय सेवाएं बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें