पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध उत्तर प्रदेश प्रााथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को डीएम और राज्य भाजपा की राज्यसभा सांसद साधना सिंह से मिला। ज्ञापन सौंप कर 50 से कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों के मर्जर के आदेश को वापस लेने की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने कहा कि इससे गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित हो सकते हैं।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल शिक्षकों ने कहा कि चंदौली पिछड़ा जिला है। मर्जर के बाद स्कूलों की संख्या कम होने से गरीब बच्चों को मुश्किल होगी। ऐसे में आदेश को वापस लेने की जरूरत है। राज्यसभा सांसद साधना सिंह और डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने शिक्षकों आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में सच्चिदानंद पांडेय, धीरेंद्र विक्रम सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह, प्रभात कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी शहबाज आलम खान, श्रीनिवास खरवार, हातिम अली, ओमप्रकाश यादव, मनोज पाल, सुधीर सिंह, राम प्रकाश, नरेंद्र यादव, इमरान अली, दीपक केसरी, शमशेर बहादुर सिंह आदि रहे।