फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब प्रगति पर निदेशक ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। राष्ट्रीय राज मार्ग दो गोधना मोड़ स्थित जिले के विद्युत वितरण मंडल कार्यालय में रविवार की शाम पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (वित्त) ओपी दीक्षित ने अभियंताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने खराब प्रगति रिपोर्ट पर नाराजगी जाहिर की। सरकार की मंशा के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि खराब पड़े ट्रांसफार्मरों को हर हाल में 24 घंटे के भीतर बदला जाए। भविष्य में खराब रिपोर्ट मिलने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही।
विज्ञापन

उन्होंने अभियंताओं से कहा कि सरकार की हर योजना को घर-घर तक पहुंचाए। उन्होंने खराब वसूली पर भी नाराजगी जाहिर की। निर्देशित किया कि अवर अभियन्ता क्षेत्रवार शिविर लगाकर दस हजार या फिर उससे अधिक बकाएदारों पर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अवर अभियंता उपभोक्ताओं को जागरूक कर प्रतिदिन न्यूनतम 20 उपभोक्ताओं को आसान किश्त योजना से जोड़े। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मन्डल चन्दौली मनोज कुमार पाठक ने बताया कि निदेशक की ओर से मिले निर्देशों का कड़ाई से लागू कराने के लिए अभियंताओं को निर्देशित किया है। बताया कि 15 जनवरी तक हुई राजस्व वसूली की रिपोर्ट मांगी गई है। इस दौरान आशीष कुमार, सिंह, प्रवीन कुमार सिंह, एके शुक्ला, रामपाल सिंह, प्रशान्त कुमार, धर्मदेव, सर्वेश पान्डेय, सतीश यादव, कमर फारूख, नियाज खान, राहुल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें