कंदवा। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह भी विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था से खिन्न हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र लिखकर जिले में 18 घंटे बिजली देने की मांग की है।
विधायक ने पत्र में लिखा है कि बारिश कम होने के कारण धान की खेती प्रभावित हो रही है। बारिश के अभाव में किसान अपनी फसल बचाने के लिए नलकूपों पर आश्रित हो गए हैं। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। गांवों में 18 घंटे की बजाय मात्र आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। किसानों को धान की फसल बचाने के लिए 18 घंटे बिजली की जरूरत है। इसलिए 18 घंटे विद्युत आपूर्ति व लो वोल्टेज से निजात दिलाए जाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करें । संवाद