सकलडीहा। क्षेत्र के उसरी गांव के पास मंगलवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से पोस्टमैन की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
धीना थाना क्षेत्र के इमलिया धोसवा गांव निवासी सतीश चंद्र (55) सकलडीहा कस्बे के टिमिलपुर मुहल्ले में घर बनवाकर रह रहे थे। वह बबुरी में पोस्टमैन के पद पर तैनात थे। मंगलवार को बाइक से कहीं जा रहे थे। उसरी गांव के पास वह बाइक खड़ी कर रेलवे लाइन पार करने लगे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद पत्नी सफलता देवी, पुत्र अमित, अमरेश, विनोद व पुत्री सुमन का रो-रोकर बुरा हाल था। संवाद