फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्लाजा में गंदगी मिलने पर आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) के क्षेत्रीय प्रंबंधक राजेश कुमार ने शनिवार को पीडीडीयू जंक्शन के खान पान स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या दो स्थित फूड प्लाजा में गंदगी मिलने पर फटकार लगाई। चेतावनी दी कि स्थिति नहीं सुधरी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दोपहर मे क्षेत्रीय प्रबंधक राजेेश कुमार पटना कोटा एक्सप्रेस से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचे। यहां विभागीय अधिकारियों के साथ सभी प्लेटफार्म पर घूमकर खान पान के स्टालों का निरीक्षण किया। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर स्थित फूड प्लाजा पहुंचे। यहां गेट पर गंदगी देख कर नाराजगी जताई। यहां डस्टबीन लगाने का निर्देश दिया। वहीं किचन में पहुंचने पर कर्मचारी बिना हाथों में दस्ताना लगाए और टोपी पहने ही काम करते मिले। इस पर संबंधित को फटकार लगाई। अन्य स्टालों पर कोई आइएम वैक्सीनेटेड का बैज लगाए नहीं मिला। इस पर सभी कर्मियों को आईएम वैक्सीनेटेड का बैज लगाने का निर्देश दिया। बाद में वे महाबोधि एक्सप्रेस से कानपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान एरिया आफिसर अमित प्रकाश भी रहे।
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय से ताड़ीघाट जा रही पैसेंजर ट्रेन में शुक्रवार की रात एक वर्षीय बच्ची मिली। लावरिश हाल में रोती हुई बच्ची मिलने पर एक युवक ने उसे उठाकर दिलदारनगर जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी ने आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद बच्ची को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। चाइल्ड लाइन के कोआर्डिनेटर चंदा गुप्ता ने बताया कि बच्ची का जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें