चंदौली, पड़ाव, रामनगर, वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों से दैनिक आधार पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी मालवीय पुल के रास्ते स्कूल-कॉलेज आते-जाते हैं। विद्यालय प्रबंधक मनोज बजाज ने बताया कि अगर मालवीय पुल पूरी तरह बंद रहा तो बच्चों की समय से पढ़ाई-लिखाई, प्रैक्टिकल और बोर्ड परीक्षाओं पर असर पड़ेगा।
विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रदेश संयोजक डॉ. विनय कुमार वर्मा ने कहा कि मालवीय पुल कई क्षेत्रों को सीधे जोड़ता है। इस दाैरान मनोज बजाज, डॉ. विनय वर्मा, हाजी वसीम, सरदार गुरुदीप, रवि रतन शामिल रहे।