फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की दशा सुधरने के लिए कैबिनेट मंत्री ने डीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में खस्ताहाल सड़कों की दशा सुधारने को लेकर भाजपा नेता अरविंद पांडेय ने बीते दिनों प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को पत्र लिखा था। पत्र को संज्ञान लेते हुए मंत्री ने डीएम को पत्र लिखकर सड़कों की मरम्मत के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

पत्र में भाजपा नेता ने प्रमुख रूप से बाबा कीनाराम धाम जाने वाले पपौरा-रामगढ़, लक्ष्मणगढ़-रामगढ़, मारूफपुर-रामगढ़ मार्ग वाया नादी व बलुआ से टांडा वाया महुअर हरधन मार्ग का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि विगत कई माह से सड़कों की हालत को लेकर क्षेत्रीय जनता में नाराजगी है। महुअर व नादी और लक्ष्मण गढ़ से रामगढ़ सड़क पर जगह-जगह लगा पानी व कीचड़ जनसुविधाओं को मुंह चिढ़ा रहा है। ये सड़कें काफी समय से मरम्मत की बाट जोह रही हैं। भाजपा नेता ने इसके साथ ही ककरही, धनऊर, हेमनापर-विशुनपुरा, अम्मा चक-सरेहुआ, खोनपुर-पट्टी-बंशीपुर, अमिलाई काली मंदिर व मसौनी नहर से गांग संपर्क मार्ग बनाने को लेकर भी कबीना मंत्री से सक्षम अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें