फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को दिलाएं योजना का लाभ

Sun, 21 Jun 2015 01:51 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गंवई राजनीति से ऊपर उठकर गरीब जनता के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। गरीबों को अधिक से अधिक लाभ हो, इसका दायित्व जनप्रतिनिधियों पर है। प्रदेश सरकार के जनप्रतिनिधि गरीबों को छलने का काम कर रहे हैं। उक्त बातें भाजपा सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने शनिवार को मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गरीबों के विकास के लिए जिला प्रशासन के लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांव के गरीब जनसुनवाई के दौरान आवास के लिए गुहार लगा रहे है। यह एक चिंता का विषय है। आवास के बाबत जल्द ही सीडीओ और डीएम को पत्र के माध्यम से गरीब लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए अपने निजी सचिव को निर्देश दिया।

नियामताबाद ब्लाक के गंगेहरा गांव निवासी रामजन्म ने जनसुनवाई के दौरान सांसद से कहा कि मेरा नाम बीपीएल सूची में है। झोपड़ी है, लेकिन आवास योजना का लाभ नहीं मिला। क्षेत्र के तमाम लोगों ने सांसद से मुलाकात की और अपनी समस्याएं नके समक्ष रखीं।
विज्ञापन


सांसद ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि गांव के गरीबों को न्याय दिलाने के लिए वह सहयोग करें। गांवों में जाकर ग्रामीणों की समस्या को सुने और निराकरण के लिए अधिकारियों     से मिले। 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवारी, अनिल तिवारी, डा. हरेंद्र राय, राणा प्रताप सिंह, साधना सिंह, अभिमन्यू सिंह, सूर्यमुनी तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें