शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को शहीद ए आजम भगत सिंहकी जयंती मनायी गई। कांग्रेसियों ने काली महाल स्थित कार्यालय पर भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हुई गोष्ठी में उनके कृतित्व को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया।
गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह आजादी के लिए अपनी जान देने वाले नौजवान शहीदों में अग्रणी थे। हंसते हुए फंदे को अपने गले में डालने के कारण ही भगत सिंह को शहीद ए आजम का दर्जा दिया गया। गोष्ठी में रामजी गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद, सतपाल सिंह, संजय मिश्र, मुहम्मद शमीम, मेवालाल पटेल, शाहिद तौसिफ, राजकुमार गोंड आदि रहे। धन्यवाद ज्ञापन डा. बृजमोहन ने की।
रोशनी कान्वेंट स्कूल में भगत सिंह की जयंती मनायी गई। प्रधानाध्यापिका निशा मौर्य ने छात्र छात्राओं को भगत सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में बताया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक इकबाल अहमद राजू, आफरीन सिद्दीकी, मुहम्मद मुस्तफ आदि रहे। पड़ाव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के अधिवक्ता समाज ने शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती जलीलपुर गांव में रणजीत पासवान के आवास पर मनायी।