फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्खनन में मिला प्राचीन मंदिर का अवशेष

विज्ञापन
माटीगांव में उत्खनन करते पुरातत्व विभाग(बीएचयू) के लोग - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। क्षेत्र के माटीगांव में गुप्तकाल की विकसित सभ्यता का पता लगाने के लिए पुरातत्व विभाग की टीम उत्खनन का कार्य कर रही है। शुक्रवार को शिव मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान देवालय के पिछले हिस्से का कुछ भाग उभरा। जिसे देखने के बाद टीम ने उसे प्राचीनकाल के विकसित सभ्यता के दौरान मंदिर के अवशेष होने का अनुमान लगाया। पुरातत्वविद् प्रो. अनिल कुमार दुबे ने बताया कि आगे उत्खनन के बाद इसकी पुष्टी होगी।
विज्ञापन

बीएचयू में प्राचीन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ओमकारनाथ सिंह ने सर्वे के दौरान माटीगांव के मंदिर परिसर में विराजमान मूर्तियों को देखने के बाद आश्चर्य प्रकट किया था। उन्होंने दावा किया था कि मूर्तियों पर अंकित किसलिना गुप्ताकाल में इन्हे सुरक्षित रखने के लिए किया जाता था। उन्होंने भारतीय पुरातत्व विभाग को पत्र भेजकर यहां प्राचीन सभ्यता के विकसित होने का दावा किया था। इसके बाद अनुमति लेकर पिछले वर्ष उत्खनन का कार्य शुरू किया गया था। लेकिन कोरोनाकाल के दौरान संक्रमण के फैलने की आशंका के चलते उत्खनन को रोक दिया गया था। परन्तु अब बीएचयू की टीम दोबारा से खुदाई का आरंभ कर दी है। टीम ने शुक्रवार को प्राचीन मंदिर परिसर के उत्तर पूर्व दिशा में पहले से चिह्नित स्थान पर खुदाई की । इस दौरान मिट्टी के नीचे एक मोटी दीवार और पक्का फर्श का अंश उभरकर सामने आया। प्रो. विनय कुमार ने बताया कि मंदिर की बनावट के कुछ अवशेष प्रतीत हो रहे है। अगले दिनों में उत्खनन के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। टीम में उत्खनन टीम प्रो. अनिल कुमार दुबे, डॉ. विनय कुमार, राहुल कुमार त्यागी, अभिषेक कुमार सिंह, परमदीप पटेल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें