फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण बढ़ने के बाद बढ़ी वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के पीपी सेंटर में टीका लगवाते वृद्ध। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही इसके बचाव के लिए सरकारी अस्पताल में कोरोना से बचाव के टीके को लगवाने में लोगों की रुचि बढ़ रही है। हालांकि इसके पूर्व कोरोना से जंग में सबसे आगे रहे सरकारी कर्मचारियों को जब टीका लगाया जा रहा था लोगों के मन में इसे लेकर कुछ ऊहापोह थी। अब जब परिस्थितियां बिगड़ रही है तो लोग स्वयं टीका लगवाने के लिए अस्पताल पहुंच रहे है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में पांच मार्च से 19 मार्च तक 850 लोग टीका लगवा चुके है। इसी प्रकार 15 से 18 मार्च के बीच पराहुपुर अर्बन हेल्थ केयर सेंटर पर 168 व महमूदपुर अर्बन सेंटर पर 189 लोगों ने टीका लगवाया। इसकी प्रकार बरहनी विकासखंड के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 05 मार्च से 19 मार्च तक 1910 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया जा चुका है। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नियामताबाद गांव में 05 मार्च से टीकाकरण प्रारंभ हुआ। वहां अब तक 264 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से जुड़े चार उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 27 जनवरी से अब तक 3020 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय व शिकारगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 8 मार्च से 19 मार्च में कुल 1268 लोगों को कोविड-19 टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें