फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदो को मिली राहत सामग्री तो खिले चेहरे

विज्ञापन
नगर पंचायत के ईओ राजेंद्र प्रसाद का स्वागत करती विधायक साधना सिंह - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। पिछले डेढ़ माह से लोग घरों में कैद हैं। आय न होने और काम धंधा बंद होने की वजह से लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति आ गई है। हालांकि इस विपरीत परिस्थतियों में भी कोई भूखा न रहे, इसके लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों के साथ स्वयं सेवी जुटे हैं।
विज्ञापन

मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने शनिवार को नगर के सकलडीहा रोड पर स्थित धरकार बस्ती, दलित बस्ती और काशी राम आवासीस परिसर में संकटग्रस्त लोगों के बीच खाद्यान्न वितरित किया। विधायक ने 272 बोरी अनाज के और तीन सौ लोगों को फूड्स पैकेट बांटे। इस मौके पर ओमप्रकाश गुप्ता, नगीना गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, दिलीप सोनकर, अमित सिंह, रवि शर्मा, पवन सिंह रहे। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से10 परिवारों को अनाज वितरित किया गया। इस दौरान रामजी गुप्ता, दुर्गा जायसवाल रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार शनिवार को तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्रा ने क्वारंटीन सेंटर और गांवों में पहुंचकर मजूदरों को भोजन पैकेट वितरण किया। इस दौरान महिला और बच्चों को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए हाथों को साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया।इस सबंध में एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन हर गरीब परिवार को भोजन और राशन उपलब्ध कराने के लिये कटिबद्ध है। इस मौके पर सुभाष पांडेय, संतोष पांडेय रहे।
पर्यवेक्षक की देख रेख में हुआ राशन वितरण
चहनियां। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देेश में जारी लॉकडाउन में गांवों में राशन वितरण किया जा रहा है। शनिवार को चहनियां विकास खंड के टांडाकला गांव में ग्राम प्रधान सीमा सिंह ने पर्यवेक्षक रीता यादव के देख-रेख में शनिवार को कोटेदार फुलकुमारी के दुकान से पात्र गृहस्थी के सैकड़ों कार्ड धारकों को घर से बुलाकर राशन वितरित किया गया। इस मौके पर राजीव कुमार सिंह, आगंनबाड़ी कार्यकत्री गीता सिंह, गीता गिरी रहे।
विज्ञापन

03. कोरोना से बचाने के लिए गांव-गांव जाकर दे रहे हैं प्रशिक्षण
चहनियां। सामाजिक संस्था पूर्वांचल युवा शक्ति सेवा ट्रस्ट की टीम गांव-गांव जाकर लोगों को कोरोना से बचाने के लिए ट्रेनिंग दे रहे हैं। शनिवार को क्षेत्र के रमदत्तपुर दलित बस्ती के लोगों को ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर टीम के प्रमुख राकेश यादव रोशन ने बताया कि झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले मजदूर वर्ग में शिक्षा का अभाव होता है। टीम ऐसी ही बस्तियों को चुनकर लोगों को कोरोना वायरस से बचने और इसके प्रसार को रोकने के लिए जागरूक कररहे हैं। इस मौके पर आरबी यादव, डॉ. राजेश निषाद, धर्मेंद्र यादव, पिंटू रसराज, योगेंद्र, संतोष, आकाश, प्रेमचंद, सुजीत, रंजीत, विजय रहे। संवाद
04. आंध्र प्रदेश में फँसे मजदूरों को पहुँचाई राहत सामग्री
शहाबगंज। कोविड 19 के कारण देश में लॉकडाउन में आंध्र में फंसे जिले के 35 से 40 मजदूरों की मदद के लिए बंधुआ मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दलसिंगार उर्फ सोनू सामने आए और मजदूरों तक राहत सामग्री पहुंचाई। बृहस्पतिवार को मजदूरों ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रतीश कुमार से बात कर अपने फंसे होने व खाद्यान्न की समस्या से अवगत कराया। मजदूरों ने बताया कि उनके पास खाने-पीने की सामग्री खत्म हो गई है। इस पर रतीश कुमार ने मजदूरों की सूची व वीडियो के माध्यम से इसकी जानकारी व्हाट्सएप पर बंधुआ मुक्ति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दलसिंगार उर्फ सोनु को दी। इस पर उन्होंने तत्काल मजदूरों से बात कर वहां अपने सहयोगियों के माध्यम से राहत सामग्री भेजवाया। संवाद
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-3100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें