फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकार लोगों तक पहुंचाई राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन के दौरान कोई भूखा न रहे, इसके लिए स्वयं सेवी लगातार प्रयास कर रहे हैं। रविवार को भी विभिन्न संगठनों ने जगह जगह शिविर लगाकर जरूरत मंदों के बीच राहत सामग्री बांटी। यही नहीं संगठनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर शिविर लगाकर घर की ओर लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को खाने के पैकेट्स दिए।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर अपने घर पर जा रहे प्रवासी मजदूरों को भोजन का पैकेट व पानी वितरित किया गया। इस मौके पर रामजी गुप्ता, दयाराम पटेल, शाहिद तौसिफ, राजेश कुमार रहे।
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश एससी एसटी बेसिक टीचर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को गोधना हाइवे चौराहा पर शिविर लगाया गया। इसमें गैर प्रांतों से अपने घरों को लौट रहे 260 प्रवासी मजदूरों को लंच पैकेट वितरित किया गया। उनसे सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस का पालन करने का आग्रह किया गया।इस दौरान मंडल अध्यक्ष चंद्रिका राम ने कहा कि कोरोना महामारी से पूरी दुनिया प्रभावित है। लेकिन अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से इसे हराना है। कहा कि परिस्थिति भले ही विपरीत है लेकिन हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामदिलास, ओपी भारती, फाफा साहब भारती, लल्लन कुमार, जितेंद्र चौधरी, सत्य प्रकाश भारती, प्रेमप्रकाश त्यागी, रामाश्रय प्रसाद आर्य, गिरजेश दादा, ज्ञानी ओम प्रकाश, विनय कुमार, सत्यार्थी, अरुण रत्नाकर, अनिल कुमार, जमुना प्रसाद, मोहम्मद सलीम, सत्य प्रकाश यादव, श्रीकांत प्रसाद खरवार, ज्योति भूषण, रामअवध राम, रजनीश चौधरी, सुरेश अकेला, ज्ञान चंद्रकांत, कविंद्र कुमार गौतम, अजय कुमार भारती रहे। कमालपुर संवाददाता के अनुसार धानापुर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को नर सेवा नारायण सेवा के तहत हर भूखे को अन्न देने का अभियान चलाया। इसके तहत चिलबिली पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर 12 लोगों को नमो राहत किट वितरित किया। इस मौके पर जिलापाध्यक्ष हरवंश उपाध्याय, श्यामसुंदर सिंह, शैलेन्द्र तिवारी, परमहंस मौर्य, राजेश सिंह, रामजी बिंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें