नगर पंचायत ने कचहरी के समीप शुक्रवार को रेडिमेड शौचालय लगा दिया है। अब
जिला मुख्यालय पर शौचालय लग जाने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। और जल्द
ही चिह्नित चार अन्य स्थानों पर रेडिमेड शौचालय लगाए जाएंगे।
नगर
पंचायत ने जनता की सुविधा के लिए नगर के अतिव्यस्त रहने वाले इलाकों में
रेडिमेड शौचालय स्थापित कराया है। इससे कचहरी में मुकदमों की सुनवाई पर आने
वाले वादकारियों समेत आसपास के नागरिकों को अब खुले में लघु शंका नहीं
करनी पड़ेगी। इसके अतिरिक्त नगर के धरौली रोड बस स्टैंड, पुरानी बाजार
स्थित ट्रांजिस्ट हास्टल, सकलडीहा रोड स्थित यूको बैंक के पास, जिला
अस्पताल के समीप रेडिमेड शौचालय लगाए जाएंगे।
उक्त शौचालय के बगल में 750
लीटर की टंकी स्थापित की जाएगी। साथ ही शौचालय में हाथ धोने की भी व्यवस्था
है। नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी यादव ने बताया कि शेष चार अन्य स्थानों
पर जल्द रेडिमेड शौचालय स्थापित कर दिया जाएगा। साथ ही और रेडिमेड शौचालय
की मांग की जाएगी।