फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फोरलेन के लिए रतनपुर के 10 मकानों पर लगाया लाल निशान

विज्ञापन
पड़ाव के रतनपुर गांव में फोर लेन के जद में आए मकान पर लगा लाल निशान। संवाद
विज्ञापन
पड़ाव। वाराणसी के डोमरी तक प्रस्तावित फोरलेन के लिए प्रशासन और कार्यदायी संस्था ने कार्रवाई तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को नियमताबाद ब्लॉक के पड़ाव चौराहे से डोमरी तक फोरलेन मार्ग की जद में आने वाले रतनपुर गांव के 10 मकानों पर लाल निशान लगाया गया।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था की टीम ने चौरहट-डोमरी मार्ग से रेलवे लाइन की ओर 45 मीटर चौड़ाई तक पैमाइश की। इस दौरान सड़क के दायरे में आने वाले मकानों और अन्य निर्माणों को चिह्नित किया गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रही और कई लोगों ने अधिकारियों से परियोजना तथा मुआवजे की प्रक्रिया की जानकारी ली।
कार्यदायी संस्था के जेई राजेश कुमार ने बताया कि मकानों के चिह्नीकरण का कार्य अगले तीन दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद परियोजना का गजट प्रकाशित किया जाएगा, जिसमें प्रभावित लोगों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्तियां और दावे आमंत्रित किए जाएंगे। आपत्तियों के निस्तारण के बाद नियमानुसार प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

बताया गया कि डोमरी चौराहे से रेलवे लाइन तक वर्तमान सड़क के मध्य भाग में फोरलेन सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इसी के मद्देनजर 45 मीटर चौड़ाई में भूमि का सर्वे और सीमांकन किया जा रहा है। शुक्रवार को चौरहट गांव में लाल निशान लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें