फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 उपभोक्ताओं से एक लाख चार हजार की हुई वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। राजस्व वसूली बढ़ाने तथा उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों की त्रुटियों को दूर करने के लिए शनिवार को स्थानीय विद्युत उपकेंद्र स्थित कार्यालय पर शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बिलों में संशोधन के साथ बकाए बिल की वसूली की गई। इस अवसर पर 22 उपभोक्ताओं से एक लाख चार रुपये के राजस्व की वसूली की गई। इस दौरान 60 लोगों के कनेक्शन काटे गये।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार सिंह के निर्देश पर स्थानीय विद्युत उपकेंद्र स्थित कार्यालय पर शनिवार को विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी अनिल सिंह के नेतृत्व में कैंप में 22 उपभोक्ताओं के विद्युत बिल की गलतियोें को सुधार किया गया तथा उनसे राजस्व वसूली में एक लाख चार हजार रुपये की वसूली की गई। उपखंड अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि रविवार को शिकारगंज कस्बा में विद्युत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बड़े बाबू श्रवण कुमार, गुलशन गुप्ता, अनिल यादव, विजय विश्वकर्मा, अजय मौर्या, बृजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
चकिया। स्थानीय नगर पंचायत में विगत कई माह से विकास कार्यों की गति धीमी होने तथा नागरिकों के ज्वलंत मुद्दों का समाधान न होने से नाराज बोर्ड के सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक बुलाने के लिए नगर पंचायत के प्रशासक को हस्ताक्षर कर ज्ञापन सौंपा। इसमें सभासद मीना विश्वकर्मा, राजेश चौहान, गीता सोनकर, चंदा जायसवाल, संदीप कुमार मौर्य, उर्मिला गुप्ता, अनिल केसरी, अमरदीप मोदनवाल शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें