फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: पुलिस के नाम पर वसूली करने वाला गिरफ्तार, भांग की दुकानों से वसूूली के वायरल ऑडियो का मामला 

Wed, 11 Nov 2020 12:14 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस के नाम पर भांग की दुकानों से वसूूली के वायरल ऑडियो पर कार्रवाई करते हुए चंदौली पुलिस ने सोमवार सायं विजय कुमार पटेल (35) को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि वह लोगों को पुलिस का भय दिखाकर वसूली करता था। सीओ ने यह जानकारी मुगलसराय कोतवाली में मंगलवार को मीडिया को दी। 

विज्ञापन


सात नवंबर को सोशल मीडिया में एक ऑडियो व भांग की दुुकानों की सूची वायरल हुई थी। ऑडियो में पुलिस के नाम पर वसूली करने की बात सामने आई थी। वहीं सूची में जिले के कई स्थानों के नाम के साथ वहां से वसूूूली जाने वाली रकम भी लिखी थी। इस सूची में विजय कुमार पटेल का नाम लिखा था।

इस मामले में ट्वीट कर आईजी नागरिक सुरक्षा अमिताभ ठाकुर ने इसकी जांच के लिए कहा था। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि तफ्तीश के दौरान पुलिस ने विजय कुमार पटेल निवासी भोजपुर पड़ाव थाना मुगलसराय को सोमवार शाम सवा सात बजे डांडी के पास एक स्कूल के समीप से पकड़ लिया। विजय का नाम वसूली वाली सूची में दर्ज था। पूछताछ में उसने बताया कि वह ऐसे लोगों को पुलिस का भय दिखाकर वसूली करता था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें