फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 मिले नए कोरोना पॉजिटिव, तीन हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। सोमवार को जिले में 13 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि तीन संक्रमित स्वस्थ हुए। इस तरह जिले में एक्टिव केस की संख्या 128 है। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की है।
विज्ञापन

सोमवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में दो महिला और 11 पुरूष संकमित मिले हैं। सभी स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में पांच एसडीएम कार्यालय चकिया के कर्मचारी, एक स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, एक मजदूर, दो किसान, एक सब्जी विक्रेता, एक प्राईमरी स्कूल का टीचर, एक गृहणी और एक छात्र हैं। संक्रमितों में चकिया के छह, चंदौली ग्रामीण क्षेत्र से एक और शहरी क्षेत्र से एक, नियामाताबाद से एक, पीडीडीयू. नगर के एक, नौगढ़ के एक और एक बरहनी के रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोविड जॉच के लिए कुल 1793 नमूने संग्रहित किए गए। सोमवार को तीन व्यक्ति स्वस्थ हुए। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3939 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 128 है जबकि 3764 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना से कुल 47 लोगों मृत्यु हो चुकी है।
नियामताबाबाद। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसडीएम आवास पर पीडीडीयू तहसील्ल के अधिकारियों व कर्मचारियों की कोरोना की जांच की। इस दौरान 48 लोगों के सैंपल लिए गए। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व तहसीलदार कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे। इसके उपरांत तहसील कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था। इसी को देखते हुए तहसील के सभी अधिकारियों व कर्मचारियोों की जांच की गई। इस बाबत प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डा. ध्रुवराज यादव ने बताया कि सभी तहसीलकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संवाद
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1700
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें