फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ-सफाई के लिए मिली तारीफ

Wed, 25 Feb 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बा स्थित पंचायत भवन पर  मंगलवार को निर्मल भारत अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एनके सिंह ने कस्बे में बेहतर सफाई के लिए बीडीओ व एडीओ पंचायत की तारीफ की। कहा कि सभी के सहयोग से ही साफ-सफाई संभव है।

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन स्तर से बारह हजार रुपये की सहायता देकर शौचालय बनवाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यदि इसका सही उपयोग किया जाय तो निश्चित सफलता मिलेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक पी मुनिराज ने कहा कि  सफाई कर्मचारी रोज चार घंटा   ईमानदारी से कार्य करें तो इस जनपद में कहीं भी गंदगी नजर नहीं आयेगी। 
विज्ञापन


इस मौके पर सीडीओ जगदीश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी शिव कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ दिलीप सोनकर, खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित       दूबे, एडीओ पंचायत रामनगीना सिंह आदि रहे।


 ग्राम पंचायत अधिकारी शिवाजी सिंह, गुलाब पाण्डेय, पोप सिंह,लल्लन राम सहित कई अन्य मौजूद रहें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें