फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माकपा ने किया प्रदर्शन

Wed, 25 Feb 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
काम एवं बकाए मजदूरी की भुगतान की मांग को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की मध्याह्न करीब बारह बजे नियामताबाद विकास खंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 तत्पश्चात मांगों से संबंधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी विजय प्रकाश सिंह को सौंपा।


इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत मजदूरों को समय पर काम नहीं                मिलता है। वहीं बधवार व            भिसौड़ी के मजदूरों द्वारा किए गए कार्य का भुगतान अभी तक नहीं किया गया।

जिससे उनके समक्ष दो जून के रोटी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। कहा कि नौकरशाहों द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि काम उपलब्ध नहीं कराया गया, तो वे सभी आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कन्हैया यादव, जैनुल आबदीन, मंजू देवी, सोनी देवी, अर्चना आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें