फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में करते थे चोरी, आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में चोरी के आरोपी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर बंद मकानों की दिन में रेकी और रात में ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। स्वाट, सर्विलांस और मुगलसराय पुलिस की टीम ने बुधवार को इंडियन इंस्टीट्यूट नाचघर के पास घेराबंदी कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 3.50 लाख रुपये, सोने-चांदी के आभूषण, दो लैपटॉप, मोबाइल फोन, एलईडी टीवी और गैस सिलिंडर बरामद किया है। यही नहीं, चोरी के रुपये से खरीदी गई कार और ऑटो रिक्शा को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पांच आरोपियों पर 10 से ज्यादा प्राथमिकी दर्ज हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बताया कि मुगलसराय क्षेत्र में अगस्त में चोरी की कई घटनाएं हुई थीं। इनके खुलासे के लिए मुगलसराय कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह और स्वाट/सर्विलांस प्रभारी राम जन्म यादव के नेतृत्व में टीमें लगाई गई थीं।
विज्ञापन

बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि इंडियन इंस्टीट्यूट नाचघर के पास सफेद रंग की कार और ऑटो के पास कुछ संदिग्ध लोग चोरी के माल के बंटवारे पर चर्चा कर रहे हैं।
इसके बाद मुगलसराय पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी कर आठ आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल और आभूषण मिले। उनकी निशानदेही पर चोरी का अन्य सामान भी बरामद किया गया।
एएसपी ने बताया कि पांच आरोपियों पर 10 से ज्यादा प्राथमिकी पहले से दर्ज हैं। आरोपियों ने मुगलसराय, चंदौली और बलुआ थाना क्षेत्र में चोरी की आठ घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें