फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शब-ए-बरात पर पढ़ी फातिहा, मांगी मगफिरत की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में शब-ए-बरात बृहस्पतिवार को अकीदत से मनाई गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रात में पूर्वजों की कब्र पर पहुंच कर फातिहा पढ़ी और मगफिरत की दुआएं मांगी। मस्जिदों और घरों में लोग रातभर इबादत में मशगूल रहे। नफ्ल रोजा भी रखा।
विज्ञापन

शाम होते ही लोग कब्रिस्तानों की ओर निकल पड़े। कब्रिस्तान में पहुंच कर अपनों की कब्र पर फातिहा पढ़ी ओर रोशनी की। रात भर मस्जिदों में इबादत की।
नगर के कसाब महाल, अलीनगर, सिकटियां, इस्लामपुर, नई बस्ती के कब्रिस्तानों समेत ग्रामीण इलाके के कब्रिस्तान में पहुंचकर लोगों ने पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ी गई। नगर के सभी कब्रिस्तानों पर कमेटी की ओर से चाय, बिस्किट, पानी के इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्लेटफार्म संख्या दो पर स्थित हजरत लाइन सहित बाबा के मजार पर दुआ ख्वानी करने वालों का तांता लगा रहा।
उधर, शाम को घरों में बनाए गए पकवानों पर फातिहा करा कर तबर्रुक बांटा गया। गरीबों को खाना खिला कर उन्हें दान दिया गया। महिलाओं ने भी घरों में रातभर जागकर इबादत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें