फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों में समाजसेवियों ने राशन का वितरण किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण काल में समाजसेवियों की ओर से लगातार राशन का वितरण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों ने राशन का वितरण किया। जिसे पाकर लोगों ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर में शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से काली महाल स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय से असहाय व जरूरतमंद परिवारों को चावल, दाल, आटा, आलू, प्याज, तेल, नमक, मसाला व साबुन जैसी मूलभूत आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान रामजी गुप्ता, दयाराम पटेल ,कन्हैया केशरी मौजूद रहे। पड़ाव संवाददाता के अनुसारा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य शिवशंकर पटेल ने बृहस्पतिवार को पत्र विक्रेताओं को सूखा राशन दिया। इसके बाद उन्हें अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मौसम की परवाह किए बगैर समाचार पत्र वितरक लगातार अखबार का वितरण करते है। जो कि सूचाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर अनुराग मौर्या, रोशन चौधरी, अजय सेठ, मोनू मिश्रा, रिंकू यादव, राजकुमार यादव मौजूद रहे। धीना संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के हॉटस्पॉट गांव भैंसा खुर्द में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान पति विजय बहादुर राय एवं समाजसेवी राधेश्याम राय उर्फ कटवारू राय के नेतृत्व में 35 परिवारों में राशन का वितरण किया गया। इस दौरान चावल, दाल सहित पर्याप्त मात्रा में सब्जी दी गई। इस दौरान सत्य प्रकाश राय, संतोष राय, लाल बहादुर राय, झगड़ु राय, धनंजय राय, प्रवीण राय ने सहयोग किया। चहनियां संवाददाता के अनुसार कांग्रेस के जिला सचिव ध्रुव कुमार मिश्रा ने एसआई महफूज खान कस्बा व आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंदों में भोजन व मास्क का वितरण किया। इस दौरान राजकिशोर सिंह, वनमाली तिवारी, सुभाष चंद्र शास्त्री, रामचंद्र गौतम, प्रिंस त्रिपाठी मौजूद रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय सेमरियां पर 100 वनवासियों में खाद्य समाग्री का वितरण किया गया। इस दौरान संस्था के प्रबंधक प्रशांत कुमार, विवेकानंद पांडेय,व् अमरदीप, लव, रवि, विवेक, महेश कुमार वर्मा, मनोज राय, दीपू, शंभू, अनुज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें