फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन के पेंटो में फंसा कबूतर, खड़ी रही श्रमिक स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कटड़ा (वैष्णो देवी) से कटिहार जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के इंजन के पेंटो में बृहस्पतिवार को एक कबूतर फंस गया। इससे ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आधे घंटे खड़ी रही। सूचना मिलने पर पहुंचे टीआरडी विभाग के कर्मियों ने कबूतर को पेंटो से निकाला। तब जाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही।
विज्ञापन

विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को कटड़ा वैष्णो देवी-कटिहार श्रमिक स्पेशल ट्रेन दिन के 11.55 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। हालांकि यहां किसी को उतरने नहीं दिया गया। कोचों की सफाई के बाद 12 बजे ट्रेन खुलने के लिए सिग्नल हुआ लेकिन चालक के प्रयास के बाद भी इंजन आगे नहीं बढ़ा। जांच करने पर पता चला कि इंजन के पेंटो में कबूतर फंस गया है। इससे ओएचई से इंजन को बिजली नहीं मिल रही है। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। कंट्रोल की सूचना पर पहुंचे टीआरडी कर्मियों ने विद्युत सप्लाई काटकर ओएचई और पेंटो के बीच फंसे कबूतर को निकाला। इसके बाद साढ़े 12 बजे के लगभग ट्रेन आगे को रवाना हुई। ट्रेन में सवार श्रमिकों को नीचे न उतरने देने के लिए सुरक्षा बल के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें