फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोन योद्धाओं को सम्मानित कर बांटा राशन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के पराहूपुर में सफाईकर्मियों को सम्मानित करते सभासद विनय यादव। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
कोरोना योद्धाओें को सम्मानित कर वितरित किया राशन
विज्ञापन

विधायक साधना सिंह ने की जरूरतमंदों की मदद
सचित्र 56 और 57
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। लॉक डाउन के दौरान जरुरतमंदों को राशन उपलब्ध कराने के लिए मुगलसराय विधायक साधना सिंह लगातार सक्रिय हैं। शनिवार को विधायक ने नगर के सकलडीहा रोड, डाक बंगला रोड तथा कांशीराम आवास के निवासियों में तीन सौ लंच पैकेट तथा 272 बोरी राशन का वितरण किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न बैंक शाखाओं के कर्मचारियों और नगर पंचायत कर्मियों को अंग वस्त्र तथा फूल देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉक डाउन किया गया है। ऐसे में गरीब परिवारों के सामने भरण पोषण को लेकर संकट है। जिला प्रशासन के द्वारा कई जगहों पर गरीब और जरूरतमंद चिह्नित किए गए हैं। शनिवार को विधायक साधना सिंह नगर के सकलडीहा रोड के धरकार बस्ती, डोम बस्ती, काशीराम आवास में संकटग्रस्त लोगों व अत्यंत गरीबों, दैनिक मजदूरों को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए तीन सौ लंच पैकेट तथा 272 बोरी जरुरमंद परिवारों को खाद्यान्न वितरित किया। उन्होने लोगों से अपील किया कि लॉक डाउन के दौरान घरों में रहे तथा मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें। इसके बाद उन्होने नगर के यूनियन बैंक व सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया तथा नगर पंचायत के कर्मचारियों को निष्ठा पूर्वक कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इस दौरान ओमप्रकाश गुप्ता, नगीना गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, दिलीप सोनकर, अमित सिंह, रवि शर्मा, पवन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें