फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई को सूचना भेजने के आरोप में पकड़े गए राशिद को सिम भेजने वाला गुजरात से गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2020 10:08 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को सूचना भेजने के आरोप में पकड़े गए चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट निवासी राशिद की मदद के आरोप में एनआईए ने गुजरात के कच्छ से रजक भाई कुम्भार को गिरफ्तार किया है। रजक ने ही राशिद को पांच हजार रुपये भिजवाए थे, इसके साथ ही उसको सिम भी उपलब्ध करवाया था। 

विज्ञापन

19 जनवरी को मिलेट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर एटीएस ने मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट गांव निवासी राशिद को गिरफ्तार किया था। राशिद पर आईएसआई एजेंट के रूप में भारत में कार्य करने का आरोप है। वह चौहरट में अपने नाना जब्बार के यहां रहता था। राशिद दो बार पाकिस्तान अपनी मौसी के यहां जा चुका था। 



उसने आईएसआई के ग्रुप में बनारस, लखनऊ समेत विभिन्न स्थानों की तस्वीरें भेजी थी। इसमें भीड़भाड़ वाले स्थान के साथ सैन्य क्षेत्र की तस्वीरें भी थीं। इसके साथ ही उसने अपने फेसबुक पर आई लव माई पाकिस्तान लिखने के साथ भारत सरकार के खिलाफ भी आपत्तिजनक पोस्ट किया था। एसटीएफ ने उसके घर से पाकिस्तान से भेजी गई टी-शर्ट भी बरामद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें