फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रिस्पांस टीमों ने गांवों में की कोरोना की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के बरहनी स्थित पीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों की चार अलग-अलग रैपिड रिस्पांस टीम के सदस्यों ने रविवार को बरहनी विकास खंड के एक दर्जन से ज्यादा गांवों के ग्रामीणों की कोरोना जांच की। इस दौरान कुल 203 लोगों की जांच हुई।
विज्ञापन

गांवों में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार की मिल रही शिकायत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चार अलग-अलग रिस्पांस टीमों का गठन किया है। टीम के सदस्य गांव-गांव जाकर जाकर प्रतिदिन एंटीजन व आरटीपीसीआर टेस्ट के माध्यम से ग्रामीणों में कोरोना संक्रमण की जांच कर रहे हैं। इसी क्रम में टीम ने रविवार को कम्हरिया, पिपरदहा, नूरी, पसाई, देवकली, पिपरी, खझरा, सबल जलालपुर, सिकठा, गोपालपुर, मुहम्मदपुर, भुजना, सोगाई गांव में पहुंची टीम ने 136 लोगों की एंटीजन व 67 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की। रिस्पांस टीम में अर्चना पांडेय, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. संजय, विद्याभूषण सिंह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें