फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेवी संगठन ने रेलकर्मियों में बांटे मास्क और हैंड ग्लब्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोलेक्टिव कोलिसन एगेंस्ट हूमन ट्रैफिकिंग (सीसीएचटी) नेटवर्क की सहभागी संस्था सुमन के सहयोग से पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के डेहरी आन सोन स्टेशन पर रेलकर्मियों को मास्क और हैंडग्लब्स बांटे। इस दौरान रेल कर्मियों से कोरोना महामारी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सुमन संस्था के सचिव उर्मिला देवी ने कहा कि कोरोना के इस वैश्विक महामारी से लोगों को बचाने के लिए ऑक्सीजन की सुचारु रूप से देश की कोने कोने में पहुंचाने, आवश्यक खाद्य पदार्थों की निरंतर ढुलाई रेलवे कर रही है। रेल कर्मचारी इस महामारी में भी अपनी जान को जोखिम में डाल कर ट्रेनों का संचालन कर रहे हैं। ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि ऐसे योद्धाओं के सुरक्षा के लिए कुछ किया जाय। इस मौके पर सीसीएचटी के प्रमोद कुमार शर्मा, मुख्तार उल हक, सुमन सिंह, नवलेश सिंह, वाईके गौतम, विरेन्द्र पासवान, ईसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री रमेश चंद्र, स्टेशन अधीक्षक राजीव कमल, एसएससी नरेन्द्र प्रताप, जीआरपी इंस्पेक्टर वशिष्ठ सिंह, वीरेन्द्र पासवान, आरपीएफ इंस्पेक्टर शाहिद खान, एके सिंहा, नीलम कुमारी, नवीन मिश्र, एसपी सिंह, हरेन्द्र सिंह, विजय बहादुर, अमरेश यादव, प्रमोद यादव, जेडी बखाला, बिहारी प्रसाद, आरके वर्मा, उदय कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें