फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राणी सती को परोसे 56 भोग

Fri, 02 Sep 2016 01:26 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 राणी सती श्याम अराधना मंडल के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में दादी जी की पूजन अर्चना कर 56 भोग लगाया गया। मंगल पाठ के बाद कोलकाता से आए कलाकारों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति कर भक्तों का मन मोहा। शाम को भक्तों के बीच खीर, पुड़ा, सवामनी प्रसाद का वितरण किया गया। इसे चखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन सुबह से ही पूजन अर्चन का सिलसिला शुरू हो गया। विधि विधान से दादी जी की पूजा अर्चना के बाद सुबह आठ बजे से कटक से आयी कलाकार कमल वशिष्ठ और सुनीता शर्मा ने मंगल पाठ किया। शाम चार बजे से कोलकाता से आए राजू मेहरा ने भजन कीर्तन की शुरूआत की। भजनों से लोगों का मन मोहा। शाम पांच बजे डॉ. विष्णु आनंद और उनके परिवार के सदस्यों ने दादी जी को छप्पन भोग लगाया। शाम सात बजे खीर पूड़ा का वितरण किया। रात में नौ बजेे दादीजी की महाआरती की गई। इस मौके पर विष्णुकांत अग्रवाल, सुभाष तुलस्यान, कैलाश किशोर पोद्दार, रामकिशोर पोद्दार, अजय जालान, रविशंकर भारूका, अजय कंदोई, मनीष भारूका, अमित डेरोलिया, संतोष सिंहानिया, आशीष गर्ग, प्रमोद गोयल, पंकज मोदी, पियूष भारूका, बबलू सुरोलिया, अमित रूंगटा, आशुतोष कंदोई, मोहित बागड़िया, महेश महलका आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें