डेढ़ लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत बगहीं की
ग्राम प्रधान गायत्री पटेल ने मंगलवार को तीन नामजद लोगों के खिलाफ कोतवाली
पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने के साथ ही अपने जानमाल की सुरक्षा की
गुहार लगाई है।
पीड़ित ग्राम प्रधान का कहना रहा कि सोमवार की
शाम करीब छह बजे रमेश कुमार पुत्र रामजीत, सियाराम पुत्र हरिनंदन दुलहीपुर
एवं चंद्रशेखर निवासी चंदासी मेरे घर पर आए और गाली-गलौज देते हुए डेढ़ लाख
रुपये रंगदारी मांगने लगे।
साथ ही धमकी भी दिए कि यदि तुम रूपये नहीं दी
तो तुम्हें, तुम्हारे पति एवं बच्चों को जान से मार देंगे। बताया कि शोरगुल
सुनकर जब तक आसपास के लोगा मौके पर आते तब तक तीनों वहां से नौ दो ग्यारह
हो गए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि तीनों लोग नौकरी दिलाने के नाम पर
गांव के कई लोगों से पैसा ले चुके हैं और ठगी का कार्य करते हैं।
इस संबंध
में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया दोनों पक्षों को
थाने पर बुलवाया गया था। जहां तक रंगदारी मांगने का आरोप है तो वह महज एक
अफवाह है, क्योंकि इन लोगों के बीच आपसी विवाद है। बहरहाल तहरी के आधार पर
मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
वर्जन
‘प्रथम द्रष्टया मामला
पैसे के लेनदेन का प्रतीत हो रहा है। बावजूद इसके प्रकरण की पूरी गंभीरता
से तस्दीक की जा रही है’। मुनिराज जी, पुलिस अधीक्षक चंदौली।