फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जून से बंद होगा रामनगर पीपा पुल

Sun, 12 Jun 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
पांटून पुल बनाती सेना - फोटो : PTI
विज्ञापन
सामनेघाट से रामनगर तक गंगा पर बने पीपे का पुल 15 जून की आधी रात से आवागमन के लिए बंद कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके सिंह भदौरिया ने बताया कि निर्धारित अवधि 15 जून को पुल खोल दिया जाएगा और आवागमन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



पुल बंद होने से अब रामनगर से शहर आने वालों को लंबा चक्कर काटना पड़ेगा। बीएचयू अस्पताल आने वालों को भी लंबी दूरी तय करनी होगी। इससे करीब 10 से 15 किमी का चक्कर लगाकर पड़ाव से राजघाट या फिर एनएच-2 से मोहनसराय अथवा अमरा अखरी के रास्ते शहर में लोग आ सकेंगे। रामनगर में पक्के पुल का निर्माण पुरा न होने से इस साल तक लोगों को और दिक्कत झेलनी पड़ेगी।

पुल को दिसंबर में ही पूरा होना था लेकिन सितंबर में गर्डर गिरने के बाद इसकी समयावधि अप्रैल 2016 तक बढ़ा दी गई थी। लेकिन समय पर काम पूरा न होने पर इसकी अवधि अब अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें