फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में राममूरत बने मझलेपुर के प्रधान

Sun, 03 May 2015 01:23 AM IST
ब्यूराो, चंदाौली, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मझलेपुर गांव में हुए ग्राम प्रधान के उपचुनाव की मतगणना का कार्य शनिवार को विकास खंड कार्यालय पर सपन्न हुआ। जिसमें राममूरत राम 392 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तिलकू राम से 178 मतों से हराकर प्रधान पद पर काबिज हो गए।
विज्ञापन


बता दें मझलेपुर (सुरक्षित सीट) पर ग्राम प्रधान रहे गिरजा राम शास्त्री के निधन के बाद खाली पड़ी सीट पर 30 अप्रैल को उपचुनाव हुआ था जिसमें कुल 614 मत पड़े थे। शनिवार को सुबह नौ बजे विकास खंड कार्यालय पर तीन टेबलों पर मतगणना शुरू हुई। इसमें राममूरत राम को 392 तथा तिलकू राम को 214 मत मिले।

 आठ मत अवैध पाए जाने के कारण निरस्त कर दिए गए गए। इस प्रकार 178 मतों पर तिलकू राम को पराजित कर राममूरत प्रधान घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी कमलजीत सिंह ने उन्हें विजेता का प्रमाण पत्र प्रदान किया। मतगणना के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी गंगाराम, एडीओ पंचायत त्रिभुवन सिंह, सुधीर सिंह, जगदीश सिंह, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित दर्जनों ब्लाक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें