स्थानीय आदित्य नारायण राजकीय इण्टर कालेज में आयोजित 20वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दौरान रविवार की रात आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ के तहत बालिका एकांकी में रामगढ़ तथा कवि दरबार में चहनियां की टीम विजेता रही।
इस क्रम में बालिका एकांकी में बाबा कीनाराम इण्टर कालेज रामगढ़ की टीम ने प्रथम, आदित्य नारायण राजकीय इण्टर कालेज द्वितीय, मां खण्डवारी देवी इण्टर कालेज चहनियां ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह भावगीत बालिका वर्ग -मां खण्डवारी देवी चहनियां ने प्रथम, बाबा कीनाराम इण्टर कालेज रामगढ़ की टीम ने द्वितीय, आदित्य नारायण राजकीय इण्टर कालेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि कवि दरबार बालिका वर्ग -मां खण्डवारी देवी चहनियां ने प्रथम, बाबा कीनाराम इण्टर कालेज रामगढ़ की टीम ने द्वितीय, आदित्य नारायण राजकीय इण्टर कालेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्रियात्मक गीत बालिका वर्ग - मां खण्डवारी देवी चहनियां ने प्रथम, बाबा कीनाराम इण्टर कालेज रामगढ़ की टीम ने द्वितीय, आदित्य नारायण राजकीय इण्टर कालेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कौव्वाली बालिका वर्ग -मां खण्डवारी देवी चहनियां ने प्रथम, आदित्य नारायण राजकीय इण्टर कालेज ने द्वितीय तथा बापू बाल विद्या मंदिर चकिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार राजाराम, राजेन्द्र पांडेय, स्वतंत्र मिश्रा आदि रहे।
, मनिराम, बालिस्टर राम गुप्ता, श्यामनारायण विष्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।