फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: पत्नी की जान बचाई, खुद मौत के मुंह में समा गया वृद्ध; रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

Mon, 02 Feb 2026 09:58 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले में पति-पत्नी बाजार से लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई। इस दौरान पति ने पत्नी को धक्का देकर ट्रैक से दूर कर दिया, लेकिन खुद ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिला मुख्यालय स्थित मुंसफ कटरा के पास शनिवार देर रात ऐसा हृदय विदारक हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। पत्नी की जान बचाने के लिए वृद्ध रामचरण यादव ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और लोग रामचरण की बहादुरी की चर्चा करते रहे।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
नगर के वार्ड नंबर-2 शास्त्री नगर निवासी रामचरण यादव (65) शनिवार की रात अपनी पत्नी के साथ पुरानी बाजार से खरीदारी कर पैदल घर लौट रहे थे। दोनों मुंसफ कटरा के पास स्थित रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि अगले पल जानलेवा हादसा होने वाला है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब दोनों रेल लाइन पर थे, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। रामचरण ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्कील अपनी पत्नी को जोर से धक्का देकर ट्रैक से दूर कर दिया। पत्नी कुछ दूरी पर गिर पड़ी, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन रामचरण खुद ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: जेडी कार्यालय में जमकर हंगामा, डीआईओएस पर वेतन भुगतान के लिए 25 लाख घूस लेने का आरोप
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि की ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें