फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ निकाली रैली, बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न स्कूलों के छात्रों, अध्यापकों ने गाजे-बाजे के साथ रैली निकाली और अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान किया। लोगों को समझाया गया कि सरकारी स्कूलों में योग्य शिक्षक हैं, निशुल्क शिक्षा के साथ बैग, ड्रेस, पाठ्य पुस्तकें दी जाती हैं।
विज्ञापन

नियामताबाद के लौंदा स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम और द्वितीय, तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम और द्वितीय की ओर से सोमवार की सुबह स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चे, अध्यापक आदि आधी रोटी खाएंगे, हम स्कूल जाएंगे, लड़का लड़की एक समान, सबको शिक्षा, सबको ज्ञान, मम्मी पापा करें न भूल, बच्चों को भेजे स्कूल, पढ़ी लिखी लड़की रोशनी है घर की, स्कूल चलो आदि नारे लगाते हुए गांव का भ्रमण किया। रैली में प्राथमिक विद्यालय लौंदा के प्रधानाध्यापक शहबाज आलम खां, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार त्यागी, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शबनम परवीन, मधुरिमा, रेखा सिंह, काजल पाठक, राम किशोरी, दीप्ति त्रिपाठी, सना परवीन, सुधा सिंह, अफिका बानो, हमीदा, कसीम सिददीकी, बारिज, लोचन कपूर, जमीर अहमद, अरूण कुमार, सुरेश कुमार और सुमन आदि मौजूद रहे।
शिक्षा प्राप्त करना बच्चों का मौलिक अधिकार
धानापुर/चंदौली। कंपोजिट विद्यालय कुसुम्ही में बच्चों ने रैली निकाली। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर बीईओ विजय प्रकाश ने कहा कि एक अप्रैल से स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। शासन के निर्देशानुसार छह से चौदह वर्ष तक के बच्चों का विद्यालय में नामांकन प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवसर पर इम्तियाज खान, अवधेश सिंह, प्रधानाध्यापिका नाजमा बेगम, संजय सुमन, नत्थू यादव, जय शंकर प्रसाद, अनुपम, नाजनीन फातमा, साबित्री देवी, मीता कुमारी आदि मौजूद रहे। चंदौली संवाददाता के अनुसार सदर ब्लॉक के औरैया प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। इस मौके पर प्रधानाध्यापक प्रीतेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है। रैली में सहायक अध्यापक सुरेश अकेला, पूजा, पुष्पांजलि, उर्वशी, यशवंत यादव, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें