फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश रोशन दिव्यांग खेल रत्न से हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चहनियां ब्लाक मारूफपुर गांव निवासी राकेश यादव रोशन को सेविका दिव्यांगजन ट्रस्ट की ओर से रविवार को बीएचयू स्थित सामाजिक विज्ञान संकाय के हरिहरनाथ त्रिपाठी सभागार में दिव्यांग खेल रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारत सरकार के पूर्व मुख्य आयुक्त, डॉ. कमलेश पांडेय ने प्रदान किया । यह सम्मान राकेश रोशन के सामाजिक कार्यों को देखते हुए दिया गया है। राकेश रोशन जिले के दिव्यांग आइकान हैं और दो बार प्रदेश के राज्यपाल ने बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड से सम्मानित किया है।
विज्ञापन

राकेश रोशन को दिव्यांग खेल रत्न सम्मान मिलने पर क्षेत्र के शौकत अली, डॉ. नदीम अशरफ़, डॉ. राजेश निषाद, डॉ. डीआर यादव, डॉ. संजय यादव, समाजसेवी आरबी यादव, धर्मेंद्र यादव, संतोष शर्मा, अर्जुन यादव, अच्छेलाल यादव, बीएल यादव फ़ौजी, सैयद सरफ़राज पहलवान, सर्वेश कुमार, गुड्डू यादव, कृष्णा सिंगर, रामाश्रय खरवार ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें