पीडीडीयू नगर। नगर स्थित गल्ला मंडी के समीप जीटी रोड पर कूड़े का ढेर लगा होने व बेतरतीब तरीके से खड़े सवारी वाहनों के खिलाफ दुकानदारों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कहा कि इन समस्याओं के चलते दुकानदारों के यहां ग्राहक नहीं आ रहे है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित गल्ला मंडी के समीप जीटी रोड पर दिन में बारह बजे तक कूड़े का ढेर लगा रहता है। इससे उठने वाली दुर्गन्ध से दुकानदारों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं दूसरी तरफ चालक सवारी वाहनों को बेतरतीब तरीके से सड़क किनारे खड़ा कर देते है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि सुबह सात बजे से लेकर रात आठ बजे तक सड़क किनारे सवारी वाहन खड़े रहते है। दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को सड़क किनारे ग्राहकों को अपने वाहनों को खड़ा करने में परेशानी होती है, इसके चलते ग्राहक आगे की दुकानों पर चले जा रहे हैं जहां उनके वाहन आसानी से खड़े हो जाते है। सड़क किनारे कूड़ा पड़े होने से काफी बदबू भी उठती रहती है। इससे कई बार गल्लामंडी के पास जाम भी लग जाता है। इस दौरान पप्पू जायसवाल, विनय जायसवाल, विशाल जायसवाल, आकाश केशरी, अरुण जायसवाल, अरुण केशरी, आकाश कनौजिया मौजूद रहे।