फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने किया सैफपुर में सीसी रोड का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। विकासखंड चहनिया के ग्राम सैफपुर (सहेपुर) में बुधवार को भाजपा की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने सांसद निधि से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। यह सड़क हनुमान जी मंदिर से गंगा तट तक जाती है और ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करती है। इसके बाद सांसद ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि यह विकास कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से हर गांव में सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। सांसद ने आगे कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य गांवों को स्वावलंबी और समृद्ध बनाना है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की और कहा कि विकास तभी सफल होगा जब जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम के आयोजक अंबरीश सिंह भोला ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “गांव के विकास में जनता की भागीदारी और भाजपा सरकार की नीतियां मिलकर चहनिया क्षेत्र को विकास के नए आयाम दे रही हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बलुआ मनोज मौर्या, किसान मोर्चा जिला मंत्री संदीप सिंह, सुमित सिंह, सूरज सिंह, अमित सिंह, आलोक सिंह, गणेश सिंह, पूर्व प्रधान डॉ. बालेश्वर सिंह, दयानंद सिंह और आनंद मोहन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें