पीडीडीयू नगर। एसपी आदित्य लांग्हे ने तीन सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। राजीव कुमार सिसौदिया को चकिया से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर का सीओ बनाया गया है। सिसौदिया अब मुगलसराय, अलीनगर और बबुरी थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
पीडीडीयू नगर से आशुतोष को नौगढ़ सर्किल भेजा गया है। वह नौगढ़ और चकरघट्टा थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। नौगढ़ से नामेंद्र कुमार को चकिया का नया सीओ नियुक्त किया बनाया गया है। शहाबगंज और इलिया थानों की जिम्मेदारी होगी। बदलाव कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए किया गया है।