पीडीडीयू नगर। शनिवार को भी होली स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट रहीं। शनिवार को अप की ओर जाने वाली मुजफ्फरपुर-चर्लापल्ली स्पेशल फेयर साढ़े पांच घंटे, राजगीर-आनंद विहार स्पेशल 12 घंटे देरी से आई।
उधना-पटना होली स्पेशल दस घंटे लेट रही। शनिवार की शाम छह बजे तक अप की ओर जाने वाली गया-नई दिल्ली होली स्पेशल तीन घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस चार घंटे, मालदा टाउन दिल्ली साढ़े चार घंटे लेट रही। भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, कामाख्या-आनंद विहार स्पेशल फेयर नौ घंटे लेट रही। इसी तरह डाउन की ओर जाने वाली आनंद विहार दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 14 घंटे, दून एक्सप्रेस दो घंटे, गंगा सतलुज एक्सप्रेस एक घंटे, आगरा-कोलकाता विकली एक्सप्रेस दो घंटे, कुंभ एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे, मुंबई मेल एक घंटे, पटना-उधना होली स्पेशल सात घंटे, महाबोधि एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही।