फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजघाट मालवीय पुल: 60 दिन में काम पूरा करने का दावा, 15 दिन में सात ज्वाइंट भी नहीं बदले

Wed, 01 Jul 2026 02:11 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

राजघाट मालवीय पुल का मरम्मत कार्य धीमी गति से चल रहा है। इसका काम 60 दिन में काम पूरा करने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अब तक 15 दिन में सात ज्वाइंट भी नहीं बदले गए हैं। 
 
विज्ञापन
राजघाट मालवीय पुल पर चल रहा मरम्मत कार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी और चंदौली को जोड़ने वाले राजघाट मालवीय पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य की रफ्तार बेहद धीमी होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रेलवे विभाग और कार्यदायी संस्था ने 16 जून से रात के समय शुरू हुए मरम्मत कार्य को 60 दिनों के भीतर पूरा करने का दावा किया था, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी काम अपेक्षित गति नहीं पकड़ सका है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक पुल के ज्वाइंट बदलने का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। 15 दिनों में केवल सात ज्वाइंटों को ही आंशिक रूप से तोड़ा जा सका है, जबकि उन्हें बदलने का काम अभी अधूरा है। ऐसे में निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कार्य समाप्त होने पर सवाल उठने लगे हैं।

मरम्मत कार्य के चलते रात के समय पुल पर यातायात प्रभावित हो रहा है। वाराणसी और चंदौली के बीच रोजाना आवागमन करने वाले हजारों लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो तय समय में परियोजना पूरी करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों ने रेलवे विभाग और कार्यदायी संस्था से मरम्मत कार्य में तेजी लाने की मांग की है, ताकि निर्धारित अवधि के भीतर पुल का कार्य पूरा हो सके और आमजन को राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें