फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास से सीख आगे बढ़ें राजभर

Fri, 03 Apr 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजभर समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। राजभर समाज को अपने इतिहास से शिक्षा लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए। हमारे देश में शिवाजी एवं महाराजा राणा प्रताप सिंह के साथ सिर्फ  सुहेलदेव को ही राष्ट्रवीर माना जाता है।
विज्ञापन



   यह विचार धानापुर क्षेत्र के गुरेहू में आयोजित राष्ट्रवीर राजा सुहलदेव के यादगार दिवस पर आयोजित गोष्ठी  में अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश के चेयरमैन रामदुलार राजभर ने व्यक्त किए।


उन्होंने कहा कि सपा सरकार राजभर को विमुक्ति जाति का प्रमाण पत्र जारी कर एससी/एसटी का लाभ दे रही है।
  पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि अन्य पार्टियां पिछड़े, अति पिछड़े को  गुमराह करने में लगी हैं।

जबकि सैयदराजा विधायक मनोज सिंह ने गुरेहूं में स्थापित महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का जीर्णोद्धार करने का आश्वासन दिया। धानापुर के पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का आचरण अनुकरणीय है और उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन



 इस अवसर पर डा. रमेश राजभर, रामचन्द्र राजभर, परवेज अहमद, जोखू सिद्दीकी, लालमन राजभर, रामजतन, लालता बियार, प्रशान्त यादव, नफीस अहमद गुड्डूू आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामजी राजभर एवं संचालन जिलाध्यक्ष सत्यनारायन राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें