शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की मध्याह्न नगर में जुलूस निकाला और जीटी रोड स्थित शास्त्री पार्क पहुंचे।
इसके
बाद केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह का पुतला फूंक उन्हें मंत्री पद से
बर्खास्त करने के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी से इस मामले में स्पष्टीकरण
देने की मांग की।
इस दौरान हुई सभा में कार्यकर्ताओं ने कहा कि
प्रधानमंत्री के इशारे पर उनके मंत्री एवं पार्टी नेता आए दिन कांग्रेस
नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।
वहीं पीएम द्वारा अपने मंत्रियों को
अनुशासन में रहने का पाठ पढ़ाया जा रहा है बावजूद इसके उनके मंत्रिमंडल के
सदस्यों द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दिए जा रहे बचकाने बयान से यह
साबित हो रहा है कि उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी या तो उनकी बातों को मान
नहीं रहे हैं या फिर यह सब उनके इशारे पर ही किया जा रहा है। सभा में शमीम
अनवर सिद्दीकी, सरदार सतपाल सिंह, दशरथ चौहान, बृजेश गुप्ता, नंदगोपाल
सिंह, संतोष तिवारी, मेवालाल पटेल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी
उपस्थित रहे।
अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता एवं संचालन शाहिद ने
किया।