फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: धानापुर में राजन महाराज सुनाएंगे श्रीराम कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। धानापुर में 20 से 24 अक्टूबर तक श्रीराम की कथा का आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्ध कथावाचक राजन महाराज पांच दिनों तक श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा सुनाएंगे। आयोजन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बुधवार को यह जानकारी सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने चंदौली स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने बताया कि राजन महाराज पहली बार चंदौली आ रहे हैं। यह जिले के श्रद्धालुओं के लिए यह विशेष अवसर है। बताया कि कथा में करीब 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। कहा कि कथा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा सुनने की अपील की। उन्होंने आयोजन की तैयारियों में धानापुर के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के कार्यों का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें